केसली: नगर के प्रमुख मार्गों से निकाली गई विमान शोभायात्रा
Kesli, Sagar | Sep 18, 2024 गुगवारा जनकपुरी से भगवान श्रीदेव जानकी रमण शाला मंदिर से डोल ग्यारस को जनकपुरी गुगवारा पहुंचे। राजा राम जानकी सरकार का ग्रामवासियों ने स्वागत किया। तीन दिनों तक जनकपुरी में विश्राम के उपरान्त सोमवार को विदाई विधि - विधान, गाजे-बाजे, पूजा-अर्चना, - आरती व प्रसाद वितरण से हुआ। इस अवसर पर शोभायात्रा निकाली गई।