केसली: ग्राम बूढ़ी मुआर में गड्ढे में गिरने से 4 साल के बच्चे की हुई मौत मर्ग हुआ कायम
Kesli, Sagar | Sep 11, 2024 ग्राम बूढ़ी मुआर में बच्चों के साथ खेलते समय 4 साल का बच्चा गड्ढे में गिर गया।जिसकी पानी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।पंचायत पिपरिया पाठक के ग्राम बूढ़ी मुआर में रहने वाले गोविंद गौड़ के पुत्र मनीष गौड़ शाम करीब 4 बजे बच्चों के साथ खेल रहा था तभी सड़क के पास खुदे गड्ढे में फिसलकर गिर गया और पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई