केसली: ग्राम चोरधवई में युवक ने पेड़ से फंदा लगाकर की आत्महत्या मर्ग हुआ कायम
Kesli, Sagar | Sep 14, 2024 ग्राम चोरधवई में युवक ने फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार भरोसी 30 पिता शिवलाल आदिवासी निवासी ग्राम खतोला अपने मामा के यहां चार-पांच साल से ग्राम चोरधवई में रहता था जिसने जंगल में सागौन के पेड़ पर रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर पंचनामा कार्रवाई कर शव स्वास्थ्य केंद्र भेजा है ।