मोरवा: मोरवा प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ अरुण कुमार निराला ने आवास सहायकों के साथ बैठक कर कार्य प्रगति पर चर्चा की
मोरवा प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार को बीडीओ अरुण कुमार निराला के द्वारा आवास सहायकों के साथ बैठक करते हुए कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इस क्रम में लाभों के सत्यापन से लेकर राशि की भुगतान की अधिकतम जानकारी की चर्चा की गई वहीं मकान के प्रगति रिपोर्ट पर भी बातचीत हुई।