डिंडौरी: ग्राम पंचायत देवगांव माल के सचिव, सरपंच और रोजगार सहायक ने मिलकर किया भ्रष्टाचार, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार
ग्राम पंचायत देवगांव माल के सचिव सरपंच रोजगार सहायक ने मिलकर लाखों का भ्रष्टाचार किया ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 11:30 बजे कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत करते हुए कार्यवाही को लेकर गुहार लगाई । प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत के सचिव सरपंच रोजगार सहायक ने मिलकर ग्राम पंचायत में जमकर भ्रष्टाचार की गंगा बहाते हुए दोनो हाथों से खजाना लूटने का काम किया ।