मीरगंज: थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका से रामपुर जाते वक्त बाइक सवार के आगे आया जंगली सुअर, बाइक सवार हुआ घायल
थाना फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र के गांव खिरका से रामपुर की ओर जाते समय देर रात बहगुल नदी से लगभग 400 मीटर आगे बाइक सवार गिरीश कुमार पुत्र नत्थूलाल निवासी ग्राम खिरका थाना फतेहगंज पश्चिमी रोड पर अचानक आए जंगली सुअर से टकरा गया। टक्कर से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाइक सवार गिरकर चोटिल हो गया। परिजन घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले गए।