बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘सात निश्चय-3 : सबका सम्मान, जीवन आसान’ को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जमुई जिला प्रशासन द्वारा आयोजित जनता दरबार में लोगों की समस्याओं को सीधे सुना गया। जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने भूमि विवाद, अवैध कब्जा, म्यूटेशन, पैमाइश, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और दिव्यांगजनों से जुड़े मामलों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
जनता दरबार में प्राप्त 32 से अधिक आवेदनों पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को 30 दिनों के भीतर समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विशेष पहल करते हुए दो दिव्यांग फरियादियों को मौके पर ही ट्राई-साइकिल उपलब्ध कराई गई। डीएम ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#Jamui #JantaDarbar #DMJamui #BiharGovernment #SaatNishchay3 #PublicGrievance #GoodGovernance #JanSamvad #BiharNews #JamuiNews #DistrictAdministration #ViralNews #BreakingNews
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026