बालूमाथ: विधायक के पहल पर उच्च विद्यालय में फुटबॉल एवं ड्रेस किट का वितरण
लातेहार विधायक प्रकाश राम के पहल पर गुरुवार को बालूमाथ स्थित आर के+2 उच्च विद्यालय परिसर में एक सादे समारोह का आयोजन कर शिक्षा विभाग विधायक प्रतिनिधि अनिल कुमार प्रजापति के द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच फुटबॉल एवं ड्रेस किट का वितरण किया गया। उक्त फुटबाल और ड्रेस कीट विद्यालय प्रबंधन द्वारा व्यवस्था की गई थी, जिसका वितरण विधायक प्रतिनिधि के हाथों संपन्न हुआ l