मुरैना: बागचीनी चौखटा पर चेकिंग के दौरान 14 लाख रुपए के गिट्टी से भरे दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ी,दो चालक गिरफ्तार, मामला दर्ज
Morena, Morena | Jun 23, 2026 मुरैना जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बागचीनी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गिट्टी का अवैध परिवहन कर रहे 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गिट्टी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की हैं जिनकी कीमत 14 लाख रुपए है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।