खमनोर में विधायक विश्वराज ने ली भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
#rajsamandnew #BJP #khamnornews
राजसमंद जिले में खमनोर के पास नव सृजित बलीचा पंचायत में नाथद्वारा विधायक विश्वराजसिंह मेवाड़ के सानध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं की विशेष बैठक हुई। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदनसिंह परमार ने की। विशिष्ट अतिथि जिला मंत्री च मंडल प्रभारी खुशकमल कुमावत, सह प्रभारी वर्द्धिनी पुरोहित व उनवास प्रशासक गीता देवी श्रीमाली थे। बैठक में संगठन की गतिविधियों पर चर्चा करते हुए विधायक मेवाड़ ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है, जिन्हें सजग रहना होगा। गांव ढाणी की समस्याओं पर भी चर्चा की और निस्तारण के लिए विधायक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मंडल प्रभारी कुमावत ने बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने का आह्वान किया। इस दौरान रमेश दवे, भूपेन्द्र श्रीमाली, कृष्णदेव सिंह चौहान, चेतन पंवार, भेरूसिंह बल्ला, शैलेशगिरी, भूपेन्द्र श्रीमाली, अक्षय श्रीमाली, मुकुंद श्रीमाली, मोहनसिंह देवड़ा आदि मौजूद थे।