विजयीपुर: विजयीपुर के खुटहाँ गांव में धान की सोहनी के दौरान करंट लगने से किशोर की मौत
विजयीपुर थाना क्षेत्र के खुटहाँ गांव में धान की सोहनी के दौरान बिजली की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान खुटहाँ गांव निवासी रोहित तुरहा के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम छा गया। घटना की सूचना मिलते ही विजयीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अ