प्रतापगढ़: मोहर्रम से पहले पुलिस लाइन में एसपी दीपक भूकर ने 'बल्वा ड्रिल' का किया अभ्यास
मोहर्रम को लेकर प्रतापगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार सुबह 8 बजे एसपी दीपक भूकर ने रिजर्व पुलिस लाइन में 'बल्वा ड्रिल' का आयोजन किया। इस दौरान पुलिस बल को दंगा नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा उपकरणों के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। अभ्यास की ड्रोन से मॉनिटरिंग कर पुलिस को हर परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निप