धनौरा: मंडी धनोरा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
मंडी धनौरा। गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे वारंटी को मंडी धनौरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बुधवार शाम थाना प्रभारी जितेंद्र वालियान ने बताया कि पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी पवन पुत्र जयप्रकाश निवासी मोहल्ला कटरा कुंभीर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ।