उतर प्रदेश के साहिबाबाद पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले में आजाद पार्टी के अध्यक्ष और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है. गाजियाबाद की MP-MLA कोर्ट ने उनके खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी किया और उनकी संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया, क्योंकि वे कथित तौर पर कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं हुए और फरार चल रहे थे. यह मामला भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323 और 305 के तहत दर्ज किया गया था.
#Chandrashekhar #MP #MPMLACourt #Warrant #BiharTalkies IndiaTalkies