गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव अहरौला तेजवन में दहेज विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हो गया। बहन की ससुराल में शिकायत करने पहुंचे मायके वालों को कमरे में बंदकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला करने का आरोप है। घटना में कई लोग घायल हुए हैं। विवाद के बाद गजरौला-नजीबाबाद रेलवे ट्रैक पर भी पत्थरबाजी होने से अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में 12 नामजद समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव अव्वलपुर निवासी सुमित कुमार के मुताबिक, उसकी बहन बबिता की शादी मार्च 2024 में अहरौला तेजवन निवासी आनंद कुमार के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग पांच लाख रुपये और कार की मांग को लेकर बबिता को प्रताड़ित करते थे। 24 सितंबर को बबिता मायके पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई।
इसके बाद सुमित अपने परिजनों के साथ बहन की ससुराल पहुंचा। आरोप है कि शिकायत करने पर ससुराल पक्ष और गांव के कुछ लोगों ने मायके व�