मोदनगंज: पुलिस ने बंधुगंज महादलीत टोला से 95 लीटर देशी शराब बरामद की
बंधुगंज महादलीत टोला से पुलिस ने छापेमारी कर 95 लीटर देशी शराब बरामद किया है। इस संदर्भ में थाना अध्यक्ष अंकित कुमार ने बताया कि पुलिस छापेमारी के दौरान एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।