सहारनपुर: चिलकाना रोड स्थित आरके पुरम कॉलोनी में संस्कार पाठशाला का उद्घाटन, बच्चों को दिए जाएंगे संस्कार
गुरुवार दोपहर 3:00 बजे चिलकाना रोड स्थित आरके पुरम कॉलोनी में संस्कार पाठशाला का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजेश कुमार जैन अध्यक्ष जैन समाज, प्रदेश अध्यक्ष यू पी एक्टिव प्रेस क्लब व मुकेश गुप्ता पहुंचे। जिन्होंने संस्कार पाठशाला का रिबन काटकर शुभारंभ किया। संस्कार पाठशाला में बच्चों को हिंदुस्तानी संस्कार दिए जाएंगे।