🚨 जब वर्दी बनी जीवन की उम्मीद... ❤️🚔
इंदौर पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया कि पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली ही नहीं, बल्कि ज़िंदगी बचाने का भी दूसरा नाम है।
थाना राऊ के प्रधान आरक्षक बलराम चौहान तथा थाना राजेंद्र नगर के आरक्षक राहुल बोर्डिया और विवेक प्रजापति ने सड़क पर बेहोश पड़े एक छात्र को समय रहते CPR देकर अस्पताल पहुँचाया और उसकी जान बचा ली।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए पूरी टीम को बधाई दी।
👏 ऐसे पुलिसकर्मियों को सलाम, जिनकी तत्परता ने एक परिवार की खुशियाँ लौटाईं।
❤️ अगर आप भी इन जवानों के इस मानवीय कार्य को सलाम करते हैं, तो इस वीडियो को शेयर ज़रूर करें।
#IndorePolice #CPR #MohanYadav #MPNews #TimesMP