फतेहपुर: 5 रुपये खर्च करने पर मां ने बेटे को गर्म चाकू से दागा, मामला दर्ज
*5 रुपये खर्च करने पर मां ने बेटे को गर्म चाकू से दागा, केस दर्ज* फतेहपुर, 06.08.2026 राधानगर थाना क्षेत्र के फुलवामऊ गांव में 5 रुपये खर्च करने पर एक मां द्वारा अपने मासूम बेटे को बेरहमी से पीटने और गर्म चाकू से दोनों तलवे दागने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला ने बच्चे को तीन दिन तक कमरे में बंद भी रखा।