हरदोई: हरियावां क्षेत्र के कपूरपुर चौधी गांव निवासी महिला ने पति अरुण समेत 5 पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2024 हरियावां क्षेत्र के कपूरपुर चौधी गांव निवासी महिला ने पति अरुण समेत 5 लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।जानकारी के अनुसार कपूरपुर चौधी निवासी महिला ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि चार साल पहले शादी अरुण के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद से पति अरुण, सास रामलली दहेज की मांग करने लगे।