हरदोई: पटकापुर गांव के पास शारदा नहर की पटरी पर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला एक युवक का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के पटकापुर गांव के सामने शारदा नहर की पटरी पर पेड़ से एक युवक का शव लटकता पाया गया। ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।