हरदोई: शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्थान जुर्माना नहीं भरने के चलते जेल में बंद कैदियों का स्वतंत्रता दिवस पर भरेगी जुर्माना
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2024 शिवपाल सिंह जनकल्याण संस्थान ने प्रेस रिलीज में बताया है कि स्वतंत्रता दिवस पर जुर्माना न भर पाने के चलते जेल में बन्द बंदियों का जुर्माना भरकर रिहा कराया जाएगा।संस्था ने अपने प्रतिनिधि आमिर मंसूरी को जिला कारागार भेजा जहां इस सम्बंध में उन्होंने जेल अधीक्षक को पत्र सौंपा है और ऐसे कैदियों की सूची मांगी है जो जुर्माना न भरने के चलते बन्द हैं।