हरदोई: बेहटा गोकुल पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम के तहत संतोष निवासी ग्राम नरहा ताला कोतवाली देहात को हिरासत में लिया
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2024 बेहटा गोकुल गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित अभियुक्त संतोष निवासी ग्राम नरहा ताला कोतवाली देहात को हिरासत में लिया। 27 जुलाई को वादी नरेन्द्र कुमार निवासी ग्राम सहिजना थाना बेहटा गोकुल ने थाने पर तहरीर दी थी कि ग्राम सहिजना नहर पुल के निकट गोवंश के अवशेष मिले है । इस संबंध में थाना बेहटा गोकुल पर 237/24 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम में केस दर्ज किया था।