हरदोई: मोहद्दीपुर गांव में खेत में घांस काटने गए युवक को सांप ने काटा,मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Jul 28, 2024 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर गांव निवासी रामप्रताप पुत्र जयराम खेती किसानी का काम करता था।परिजनों ने बताया कि रामप्रताप खेत में घांस काटने के लिए गया था।वंहा पर उसे सांप ने काट लिया।ग्रामीणों ने रामप्रताप को खेत में पड़ा देखा तो इसकी सूचना परिजनों को दी सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आनन-फानन में राम प्रताप को हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।