धमदाहा: सिमड़ा बहियार में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका; एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
धमदाहा :- धमदाहा अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत टीकापट्टी थाना क्षेत्र के कोयली सिमड़ा पूरब पंचायत के वार्ड संख्या-1 स्थित सिमड़ा बहियार में सत्संग मंदिर के समीप शुक्रवार को एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के सिमड़ा एवं सपाहा गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष घटनास्थल पर पहुंच गए और शव की पहचान करने का प्रयास किया ।