झाडोल: झाड़ोल में 19 नवंबर को होगा भव्य श्री खाटूश्याम जी जन्मोत्सव और विशाल भजन संध्या
Jhadol, Udaipur | Nov 11, 2026 झाड़ोल में 19 नवंबर 2026 को श्री खाटूश्याम जी के जन्मोत्सव पर दोपहर 2 बजे छाया प्रतिमा का भव्य स्वागत और नगर भ्रमण होगा। शाम 7 बजे सती चौराहा स्थित ठाकुर जी मंदिर के पास सुप्रसिद्ध कलाकारों के साथ विशाल भजन संध्या का आयोजन। महंत राजशिव बापू का पावन सानिध्य भी इस अवसर पर मिलेगा।