बेंगाबाद: बेंगाबाद के भोजदाहा में वार्ड सदस्य का शव बंद कमरे में मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
बेंगाबाद के कर्णपुरा पंचायत के भोजदाहा गांव में मो शाहिद अंसारी ने फांसी लगाकर जान दे दी। वे वार्ड नंबर 9 के वार्ड सदस्य थे। बुधवार की सुबह 6 बजे जब परिजनों ने उसके बंद कमरे को खुलवाने का काफी देर तक प्रयास किया तो अंदर से कोई हरकत नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे एसआई जगन्नाथ पान ने जवानों की मदद से दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किए।