बेंगाबाद: गिरीडीह के चार युवा ISYEP 2025-26 के तहत नामची रवाना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान में लेंगे हिस्सा
गिरीडीह के चार युवा अंतर-राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (ISYEP) 2025-26 के तहत सोमवार को 4 बजे गिरीडीह रेलवे स्टेशन से Namchi, दक्षिण सिक्किम के लिए रवाना हुए। 17 से 21 फरवरी तक आयोजित इस कार्यक्रम को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय प्रायोजित कर रहा है। गिरिडीह से दीपा कुमारी, कोमल रानी, ऋषव राज और सुशांत मंडल भाग ले रहे हैं।