हरिद्वार: राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अवर सचिव सुनील कुमार ने मायापुर स्थित गेस्ट हाउस में ज्ञान गोदड़ी मामले को लेकर बैठक की
राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अवर सचिव सुनील कुमार सोमवार को हरिद्वार पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने मायापुर स्थित अटल बिहारी वाजपेई गेस्ट हाउस में यूपी और उत्तराखंड के तमाम अधिकारियों के साथ बैठक की। अवर सचिव ने श्यामपुर और सजनपुर पीली में भी गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया। सूचना विभाग ने सोमवार शाम 5 बजे ये जानकारी दी।