ब्रेकिंग न्यूज़ | #देवरिया
देवरिया मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को करीब 300 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पिछले चार महीनों से मानदेय न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं।
नर्सिंग स्टाफ, मल्टीपर्पज वर्कर और तकनीकी कर्मचारियों के काम छोड़ने से ओपीडी सेवाएं धीमी पड़ गईं, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा।
हड़ताली कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से बकाया मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग की।
#Deoria #DeoriaMedicalCollege #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #HealthNews #Strike #MedicalCollege
Salempur, Deoria | Jul 21, 2026