Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

ब्रेकिंग न्यूज़ | #देवरिया देवरिया मेडिकल कॉलेज में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की हड़ताल, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को करीब 300 से अधिक आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने पिछले चार महीनों से मानदेय न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो गईं। नर्सिंग स्टाफ, मल्टीपर्पज वर्कर और तकनीकी कर्मचारियों के काम छोड़ने से ओपीडी सेवाएं धीमी पड़ गईं, रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की लंबी कतारें लग गईं और कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। हड़ताली कर्मचारियों ने मेडिकल कॉलेज के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया और बाद में कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से बकाया मानदेय का जल्द भुगतान करने की मांग की। #Deoria #DeoriaMedicalCollege #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #HealthNews #Strike #MedicalCollege

Salempur, Deoria | Jul 21, 2026

MORE NEWS

#देवरिया: जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग पेंशन पर दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश

देवरिया, 21 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन के दौरान सलेमपुर तहसील के ग्राम इटहुआ निवासी गीता देवी, पत्नी अभय यादव ने बताया कि उनके पति गंभीर रूप से बीमार हैं और इलाज में पूरी जमा-पूंजी खर्च हो चुकी है। आर्थिक तंगी के कारण उपचार कराना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की।

इसी प्रकार विकासखंड भटनी के ग्राम पड़ौली निवासी राजमती देवी, पत्नी रामनाथ प्रसाद ने भी परिवार के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड जारी कराने का अनुरोध किया।

दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पात्रता के अनुसार तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र और जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए।

वहीं, भलुअनी नगर पंचायत निवासी साधनी देवी ने दिव्यांग पेंशन बंद होने की शिकायत करते हुए उसे पुनः शुरू कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर पात्रता के अनुसार दिव्यांग पेंशन शीघ्र बहाल कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए।
DM Deoria

#देवरिया: जनता दर्शन में डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग पेंशन पर दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश देवरिया, 21 जुलाई। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जनता दर्शन के दौरान सलेमपुर तहसील के ग्राम इटहुआ निवासी गीता देवी, पत्नी अभय यादव ने बताया कि उनके पति गंभीर रूप से बीमार हैं और इलाज में पूरी जमा-पूंजी खर्च हो चुकी है। आर्थिक तंगी के कारण उपचार कराना मुश्किल हो गया है। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनवाने की मांग की। इसी प्रकार विकासखंड भटनी के ग्राम पड़ौली निवासी राजमती देवी, पत्नी रामनाथ प्रसाद ने भी परिवार के उपचार के लिए आयुष्मान कार्ड जारी कराने का अनुरोध किया। दोनों मामलों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को पात्रता के अनुसार तत्काल आयुष्मान कार्ड बनवाने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र और जरूरतमंद लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध कराया जाए। वहीं, भलुअनी नगर पंचायत निवासी साधनी देवी ने दिव्यांग पेंशन बंद होने की शिकायत करते हुए उसे पुनः शुरू कराने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर पात्रता के अनुसार दिव्यांग पेंशन शीघ्र बहाल कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता, संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ निस्तारण किया जाए तथा पात्र व्यक्तियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। DM Deoria

Salempur, Deoria | Jul 21, 2026

भटनी में ओवरटेक के प्रयास में खेत में उतरी निजी बस, 40 यात्रियों की बची जान

भटनी (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भरथुआ से देवरिया जा रही एक निजी बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के खेत में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही।

बताया जा रहा है कि यह निजी बस प्रतिदिन भरथुआ–भटनी–शिव बनकटा मार्ग से होकर देवरिया के लिए संचालित होती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क छोड़कर खेत में चली गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली।
#Deoria #Bhatni #DeoriaNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #भटनी #देवरिया

भटनी में ओवरटेक के प्रयास में खेत में उतरी निजी बस, 40 यात्रियों की बची जान भटनी (देवरिया)। भटनी थाना क्षेत्र के पिपरा दीक्षित गांव के सामने मंगलवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। भरथुआ से देवरिया जा रही एक निजी बस ओवरटेक के प्रयास में अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर खेत में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में करीब 40 यात्री सवार थे। बस के खेत में उतरते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद कुछ देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। बताया जा रहा है कि यह निजी बस प्रतिदिन भरथुआ–भटनी–शिव बनकटा मार्ग से होकर देवरिया के लिए संचालित होती है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रेलर को ओवरटेक करने के दौरान चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क छोड़कर खेत में चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली। #Deoria #Bhatni #DeoriaNews #RoadAccident #BusAccident #BreakingNews #DeoriaPost #UttarPradesh #भटनी #देवरिया

Salempur, Deoria | Jul 21, 2026

🚩 श्री बारीपुर धाम – दिव्य दर्शन 🚩

जहाँ आस्था है, वहीं विश्वास है…
जहाँ विश्वास है, वहीं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद है। 🙏

श्री बारीपुर धाम में दर्शन कर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें।
सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो।

🙏 जय श्री राम
🚩 जय बजरंगबली
🌺 श्री बारीपुर धाम की जय 🌺

#ShriBaripurDham #BaripurDham #JaiShriRam #JaiHanuman #Bajrangbali #HanumanJi #SanatanDharma #HinduTemple #Devotional #Deoria #DeoriaPost #DivyaDarshan #SpiritualIndia #Blessings #HarHarMahadev

🚩 श्री बारीपुर धाम – दिव्य दर्शन 🚩 जहाँ आस्था है, वहीं विश्वास है… जहाँ विश्वास है, वहीं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद है। 🙏 श्री बारीपुर धाम में दर्शन कर प्रभु श्रीराम और संकटमोचन हनुमान जी की कृपा प्राप्त करें। सभी भक्तों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और मंगल का वास हो। 🙏 जय श्री राम 🚩 जय बजरंगबली 🌺 श्री बारीपुर धाम की जय 🌺 #ShriBaripurDham #BaripurDham #JaiShriRam #JaiHanuman #Bajrangbali #HanumanJi #SanatanDharma #HinduTemple #Devotional #Deoria #DeoriaPost #DivyaDarshan #SpiritualIndia #Blessings #HarHarMahadev

Salempur, Deoria | Jul 21, 2026