उदवंत नगर: उदवंतनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार चार युवकों को पुलिस ने भेजा जेल
उदवंतनगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार चार युवकों को पुलिस ने जेल भेज दिया। चारो युवकों के पास से पुलिस ने दो पिस्टल व 13 जिंदा कारतूस बरामद किए। सभी के विरुद्ध आर्म्स का केस उदवंतनगर थाने में दर्ज किया गया।जीरोमाइल के समीप बीते 20 जून को दुकानों पर हुई गोलीबारी में भी इन्ही सभी का हाथ था। जिसका खुलासा पुलिस ने किया।