उदवंत नगर: निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर उदवंतनगर अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का डॉक्टरों ने चेकप किया
उदवंतनगर अस्पताल में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवो से चलकर आई 38 गर्भवती महिलाओं का चेकप कर उचित परामर्श के साथ अस्पताल में उपलब्ध सभी प्रकार की दवाइयां एमव जांच निशुल्क उपलब्ध कराया गया। इलाज कराने को लेकर अस्पताल में सुबह दस बजे से ही महिलाओ का भीड़ उमड़ गया।