दमोह: जबलपुर नाका स्थित शराब दुकान को हटाने दुकान के सामने ही स्थानीय लोगों ने किया जमकर प्रदर्शन, दोनो पक्षों में हुई झड़प
Damoh, Damoh | Apr 1, 2024 दमोह जबलपुर नाका स्थित शराब दुकान को हटाने आज शराब दुकान के सामने स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान शराब दुकान के कर्मचारियों व प्रदर्शन कर रहे लोगों में झड़प हो गई। वहीं घटना की जानकारी लगते ही कोतवाली थाना प्रभारी आनंद सिंह, जबलपुर नाका चौकी प्रभारी संतोष सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जिनके द्वारा लोगों को समझकर विवाद को शांत कराया।