दमोह: दमोह जबलपुर मार्ग पर अनियंत्रित होकर मारूताल पावर हाउस की बाउंड्री वॉल से टकराया तेज रफ्तार हाईवा
Damoh, Damoh | Apr 1, 2024 दमोह जबलपुर मार्ग पर मारूताल टेक पर जबलपुर की ओर से आ रहा हाइवा ट्रैक अनियंत्रित होकर सड़क से उतरकर पावर हाउस की बाउंड्री में जा घुसा। घटना को देखने के बाद स्थानीय लोगों व राहगीरों का जमावड़ा लग गया। हालाकि घटना में गमनीमत यह रही की कोई हताहत नहीं हुआ है। अन्यथा स्टेट हाईवे पर भारी वाहनों की वजह से कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती थी।