दमोह: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने किया शिवाजी स्कूल का भ्रमण, बच्चों से मुलाकात कर टॉफी, काफी पेंसिल भेंट कर खिंचवाई सेल्फी
Damoh, Damoh | Apr 1, 2024 दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर आज सुबह सिविल वार्ड स्थित शासकीय शिवाजी स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने नव प्रवेशित छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया। इसके बाद स्कूल में छात्र छात्राओं से मुलाकात कर उनसे पाठ्यक्रम के संबंध में जानकारी ली। वही बच्चों के साथ सेल्फी खिंचवाते हुए नए प्रवेश ले रहे बच्चों को तिलक लगाकर प्रवेश कराया और टॉफी सहित अन्य सामग्री भेंट की।