मंदसौर: एचपीवी टीकाकरण को लेकर सख्ती, डोर-टू-डोर सर्वे के दिए निर्देश
एचपीवी वैक्सीनेशन को लेकर सख्ती, डोर-टू-डोर सर्वे के निर्देश कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने सर्किट हाउस में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, जिला पंचायत सीईओ अनुकूल जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बघेल एवं एसडीएम शाक्य सहित अधिकारी मौजूद रहे l