जहानाबाद: हुलासगंज पुलिस ने शराब निर्माण कर बेचने वाले एक महिला सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के शराब के खिलाफ सख्ती बरते जाने के आदेश के आलोक में हलसगंज थाने की पुलिस ने तीन लोगों को शराब निर्माण कर बेचने को लेकर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में बौरी बेलदारी बीघा गांव निवासी मिथुन बिंद, सूकीयामा गांव निवासी राहुल कुमार बिंद एवं एक महिला शामिल है जिसके बाद प्रक्रियाओं के बाद जेल भेजने की तैयारी जारी है।