अशोकनगर पुलिस ने शनिवार-रविवार की दरमियानी रात अपराध नियंत्रण के लिए एक बड़ा अभियान चलाया। इस 'कॉम्बिंग गश्त' में कुल 144 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 89 स्थाई और 55 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। अभियान के दौरान 61 लिस्टेड गुंडा बदमाशों और 46 हिस्ट्रीशीटरों की भी सघन जांच की गई।