पटना ग्रामीण: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पहुंचे सीएम आवास, मंत्री पद को लेकर चल रहा है मंथन
बिहार में एक बार फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि 19 या 20 नवंबर तक बिहार में नई सरकार का गठन हो जाएगा। वहीं मुख्यमंत्री आवास पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सम्राट चौधरी समेत कई बड़े नेता मौजूद हैं। वहीं रविवार शाम करीब 5:30 बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी सीएम आवास पहुंचे।