पटना ग्रामीण: बिहार में आचार संहिता समाप्त, चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राज्यपाल को सौंपी लिस्ट
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बिहार में लागू आचार संहिता रविवार को समाप्त हो गई। रविवार शाम करीब 5:00 बजे चुनाव आयोग के अधिकारियों ने राजभवन में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को लिस्ट भी सौंप दी है। मौके पर चुनाव आयोग के अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 243 सदस्यों की लिस्ट उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को सौंपी है।