पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार के बेटे निशांत ने कहा, हमें उम्मीद से बेहतर जीत मिली है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने रविवार दोपहर करीब 2:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया है। मौके पर उन्होंने कहा कि पार्टी को उम्मीद से बेहतर जीत मिली है। निशांत कुमार ने कहा कि उनके पिता यानी कि सीएम नीतीश कुमार ने जो 20 साल बिहार में काम किया है उसी का रिजल्ट बिहार की जनता ने दिया है।