पटना ग्रामीण: CM नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने कहा, महिलाओं ने महिला सशक्तिकरण पर वोट दिया, ₹10000 पर नहीं
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बड़े भाई सतीश कुमार ने रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब जो भी बिहार में काम बचा हुआ है उसे भी पूरा करेंगे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा है कि महिलाओं ने ₹10000 पर नहीं बल्कि सीएम नीतीश कुमार ने बिहार में महिला सशक्तिकरण के लिए जो काम किया है उस पर वोट दिया है।