पटना ग्रामीण: उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मिली बुलेट प्रूफ कार, मतदान के दौरान उनकी गाड़ी पर गोबर फेंका गया था
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा कि सुरक्षा बढ़ा दी गई है और उन्हें बुलेट प्रूफ कार दी गई है। आपको बता दे कि मतदान के दौरान विजय कुमार सिन्हा का लोगों ने विरोध किया था और उनकी गाड़ी पर गोबर फेंक दिया था। इसके अलावा भी कई जगहों पर विजय कुमार सिन्हा को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा था।