विजयनगर: तारों का खेड़ा बिजयनगर में बिजली विभाग की लापरवाही बनी किसान के लिए आफत, ट्रांसफार्मर के लटके तारों से भैंस की हुई मौत
तारों का खेडा शिखरानी रोड बिजयनगर क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही एक पशुपालक परिवार के लिए भारी पड़ गई।शुक्रवार सुबह 11 बजे विद्युत ट्रांसफार्मर के नीचे लटके तारों की चपेट में आने से एक भैंस की करंट लगने से मौके पर ही मौत हो गई।स्थानीय लोगों के अनुसार ट्रांसफार्मर के नीचे बिजली के तार काफी समय से लटके हुए थे।