बिजनौर: हल्दौर के गांव सल्लाहपुर में वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ एक और गुलदार
Bijnor, Bijnor | Aug 30, 2024 बिजनौर जनपद में दो सप्ताह के अंदर गुलदार ने चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। लेकिन इन बीते दो सप्ताह में वन विभाग ने चार गुलदार को पकड़ने में सफलता हासिल की है। देर रात भी हल्दौर के गांव सल्लाहपुर में एक गुलदार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद वन विभाग की टीम उसको सुरक्षित स्थान पर छोड़ने के लिए ले गई है।