निज़ामाबाद: फरिहा के अमित कुमार यादव का UP PCS में चयन, सहायक समीक्षा अधिकारी बने; क्षेत्र में खुशी की लहर
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के फरिहा गांव के उम्मा का पूरा निवासी अमित कुमार यादव पुत्र रामभवन यादव का चयन UP PCS परीक्षा में सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) पद पर हुआ है। उन्होंने पहली ही कोशिश में सफलता हासिल करते हुए परीक्षा में 11वीं रैंक प्राप्त की है अमित कुमार यादव की इस बड़ी उपलब्धि से पूरे गांव और क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।