धौलछीना: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने तल्ली नाली में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया, 40 से अधिक ग्रामीणों ने लिया शिविर का लाभ
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में भैसियाछाना ब्लाक के ग्राम तल्ली नाली में शुक्रवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष श्रीकांत पांडे और सचिव शर्मा द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे चिकित्सकों ने दोपहर करीब 03 बजे लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिए।