बैतूल नगर: खेत में काम कर रहे दो किसानों पर मधुमक्खियों का हमला, हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल में इलाज जारी!
बैतूल बाजार से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां शनिवार सुबह करीब 9 बजे खेत में काम कर रहे दो लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस हमले में रामेश्वर, उम्र 34 साल, और चन्द्रकान्त, उम्र 55 साल गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों किसान रोज की तरह अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और टूट पड़ी