Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
बीजेपी
Uttar_pradesh
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Telangana
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

हत्या प्रकरण में नया मोड़: मृतक की पत्नी और चाचा ने मुमताज अहमद पर आरोपियों को बचाने का लगाया आरोप संतकबीरनगर जिले के थाना दुधारा क्षेत्र में हुए दिनेश कुमार हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। मृतक की पत्नी सरिता देवी और उनके चाचा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि इस मामले के नामजद आरोपियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार, 24 जून 2026 को दिनेश कुमार को उनके घर से सफेद रंग की आर्टिका कार में सोनू पुत्र मोहम्मद यूनुस, बबलू पुत्र मुबारक हुसैन, दिलीप (निवासी सिसवा तथा दो अन्य अज्ञात व्यक्ति अपने साथ ले गए थे। जब वह देर रात तक घर वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद सिसवा फतेहुल्लाह स्थित एक पोखर में दिनेश कुमार का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी सरिता देवी और उनके चाचा का आरोप है कि मुमताज अहमद इस मामले में नामजद आरोपियों सोनू, बबलू और दिलीप को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उनका यह भी आरोप है कि मुमताज अहमद ने आरोपियो को बचाने की कोशिश कर रहे हैं और पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाने के साथ-साथ उन्हें धमकियां भी दी हैं। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा उनके अनुसार आरोपियों को संरक्षण देने वालों की भी भूमिका की जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा, तब तक वे अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। नोट: मुमताज अहमद के विरुद्ध लगाए गए आरोप पीड़ित पक्ष के आरोप हैं। इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है और संबंधित पक्ष का बयान आना अभी बाकी है।

MORE NEWS

एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

  संतकबीरनगर, 04 जुलाई 2026। जनपद के ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर मगहर में शनिवार को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय की उपस्थिति में थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत मगहर पुलिस चौकी के नवनिर्मित एवं जीर्णोद्धार भवन का वैदिक मंत्रोच्चार एवं फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया।
लंबे समय से आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता महसूस कर रही इस पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक के विशेष प्रयास एवं निर्देशन में पूर्ण कायाकल्प किया गया है। नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्यस्थल, फरियादियों के लिए प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही चौकी परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं आदर्श वातावरण प्रदान किया गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के मनोबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।उद्घाटन के पश्चात उपस्थित पुलिस बल एवं संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने कहा कि पुलिस चौकी का यह जीर्णोद्धार केवल भवन का नवीनीकरण नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मगहर एक ऐतिहासिक एवं संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्याओं को संवेदनशीलता और विनम्रता के साथ सुनकर उसे त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए।
मगहर पुलिस चौकी के नए स्वरूप को देखकर स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दुबे, चौकी प्रभारी मगहर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
 @highlight UP Police Upendra Mani Tripathi Pro Cell Santkabirnagar

एसपी संदीप कुमार मीना ने मगहर पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण संतकबीरनगर, 04 जुलाई 2026। जनपद के ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर मगहर में शनिवार को पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं जनोन्मुखी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद श्री प्रियम राजशेखर पाण्डेय की उपस्थिति में थाना कोतवाली खलीलाबाद अंतर्गत मगहर पुलिस चौकी के नवनिर्मित एवं जीर्णोद्धार भवन का वैदिक मंत्रोच्चार एवं फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया। लंबे समय से आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता महसूस कर रही इस पुलिस चौकी का पुलिस अधीक्षक के विशेष प्रयास एवं निर्देशन में पूर्ण कायाकल्प किया गया है। नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों के लिए बेहतर कार्यस्थल, फरियादियों के लिए प्रतीक्षालय तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है। साथ ही चौकी परिसर को स्वच्छ, हरा-भरा एवं आदर्श वातावरण प्रदान किया गया है, जिससे पुलिसकर्मियों के मनोबल और कार्यक्षमता में वृद्धि होगी।उद्घाटन के पश्चात उपस्थित पुलिस बल एवं संभ्रांत नागरिकों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना ने कहा कि पुलिस चौकी का यह जीर्णोद्धार केवल भवन का नवीनीकरण नहीं, बल्कि जनता और पुलिस के बीच विश्वास को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मगहर एक ऐतिहासिक एवं संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए यहां आने वाले प्रत्येक पीड़ित की समस्याओं को संवेदनशीलता और विनम्रता के साथ सुनकर उसे त्वरित न्याय दिलाना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को पूरी तरह चुस्त-दुरुस्त रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने तथा अपराधियों एवं शरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के भी निर्देश दिए। मगहर पुलिस चौकी के नए स्वरूप को देखकर स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों, संभ्रांत नागरिकों एवं ग्रामीणों में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद श्री जयप्रकाश दुबे, चौकी प्रभारी मगहर सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। @highlight UP Police Upendra Mani Tripathi Pro Cell Santkabirnagar

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 4, 2026

अंजलि सिंह का पूर्वी

अंजलि सिंह का पूर्वी

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 4, 2026

मशहूर सिंगर अंजलि सिंह का खास इंटरव्यू

मशहूर सिंगर अंजलि सिंह का खास इंटरव्यू

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 4, 2026

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुन पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

संतकबीरनगर, 04 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने शनिवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए और निर्धारित समयावधि के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए।
उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान तथा बेहतर एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुन पुलिस अधीक्षक ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश संतकबीरनगर, 04 जुलाई 2026। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने शनिवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। इस दौरान प्राप्त शिकायतों का अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता एवं प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण किया जाए और निर्धारित समयावधि के भीतर उसका समाधान सुनिश्चित करते हुए शिकायतकर्ताओं को की गई कार्रवाई से भी अवगत कराया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर पुलिस और जनता के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाना है। जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के समाधान तथा बेहतर एवं जनोन्मुखी पुलिसिंग के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 4, 2026

बच्चों की शादी किस धर्म से करेंगी

बच्चों की शादी किस धर्म से करेंगी

Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jul 4, 2026